Advertisement
सीएम योगी ने 11 महिलाओं को किया सम्मानित, मिशन शक्ति के दूसरे चरण का किया आगाज

लखनऊ । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। समारोह में महिला स्वावलंबन की मिसाल पेश करने वाली 11 उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही इन महिलाओं ने अपने संघर्ष की कहानी भी साझा की। यहां पर आज मिशन शक्ति के दूसरे चरण की शुरूआत हो गयी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, "महिलाओं का प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए समर्पित है। हमने शारदीय नवरात्रि में कार्यक्रम प्रारंभ किया था। नारी शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के अनुष्ठान का कार्यक्रम हम वर्ष में दो बार करते हैं। दोनों अवसरों पर नारी शक्ति व उसकी महिमा के बारे में अवगत होते हैं।"
योगी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम मिशन शक्ति के दूसरे फेज से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर मैं आप सबका हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति का कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ा है। जब यह तीनों एक साथ होंगे तो नारी सशक्तीकरण का लक्ष्य ही प्राप्त होगा। अगर प्रदेश से कोई ओलम्पिक में जाता है तो उसे सहयोग करते हैं, जो मेडल लेकर आता है उसका सम्मान करते हैं, साथ ही जो गोल्ड मेडल लेकर आता है उसे 06 करोड़ की राशि दी जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
लखनऊ
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features