CM Virbhadra Singh will prepare to go for Tihar Jail: Kaliya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:57 pm
Location
Advertisement

वीरभद्र तिहाड जेल जाने की तैयारी करें : कालिया

khaskhabar.com : मंगलवार, 16 मई 2017 6:05 PM (IST)
वीरभद्र तिहाड जेल जाने की तैयारी करें : कालिया
ऊना। भाजयुमो प्रदेश सचिव राजीव कालिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की राजनीतिक पारी का जल्द ही अंत होने वाला है। अब वीरभद्र सिंह तिहाड़ जेल जाने की तैयारी कर लें। आज जारी बयान में राजीव कालिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह पर चल रहे मामले का कोर्ट द्वारा फैसला आने वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे में वीरभद्र सिंह सातवीं बार सीएम बनने का सपना भूल जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में माफिया राज को संरक्षण मिला है। वन, भू व खनन माफिया ने प्रदेश को खोखला कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया है। कालिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा फैलाए गए माफिया राज को लेकर भाजपा ने पूरे प्रदेश भर में माफिया हटाओ प्रदेश बचाओं अभियान चलाया गया, जिसका प्रदेश भर से भारी मात्रा में समर्थन हासिल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा की जा रही झूठी घोषणाओं को प्रदेश की जनता भली भांति जानती है, जिसका जवाब आने वाले विस चुनावों में जनता देगी। उन्होंने कहा कि वर्ष के अंत में होने वाले विस चुनावों में कांग्रेसी की विदाई पक्की और भाजपा 50 प्लस का मिशन पूरा करेगी। युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव राजीव कालिया ने कहा कि 21 मई को बसाल में होने वाली माफिया हटाओ प्रदेश बचाओं की रैली में युवा मोर्चा अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि रैली में बतौर मुख्यातिथि पहुंच रहे नेता विपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा विशाल बाईक रैली का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement