Advertisement
अलर्ट को लेकर अमित शाह के दावे को सीएम विजयन ने किया खारिज

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण से भूस्खलन की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई थी और जब ये आई तब तक त्रासदी हो चुकी थी।
उन्होंने कहा कि संसद में जो कहा गया वह सच नहीं है। इस बात का उल्लेख था कि एनडीआरएफ को समय से पहले भेजा गया था, लेकिन सच्चाई यह है कि हमने इसके लिए कहा था।
उन्होंने कहा, ''समय की मांग है कि जलवायु परिवर्तन आपदाओं से गंभीरता से निपटा जाए और हमें दोषारोपण के खेल में शामिल नहीं होना चाहिए, लोग त्रासदी में हैं, हमें उन्हें सांत्वना देनी चाहिए।''
विजयन ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के लगभग 1,200 बचाव अधिकारी वर्तमान में वायनाड जिले के चार सबसे अधिक प्रभावित भूस्खलन क्षेत्रों चूरलपारा, वेलारिमाल, मुंडकायिल और पोथुकालु में काम कर रहे हैं।
सीएम ने कहा, ''ये इलाके पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। बचाव दलों ने अब तक 1,592 लोगों को बचाया है और अब 82 राहत शिविरों में 8,017 लोग हैं। 201 लोगों का अस्पतालों में इलाज किया गया और अब 90 लोग उपचाराधीन हैं। बचाव कार्य जारी है और आदिवासी परिवारों को स्थानांतरित किया जा रहा है, जो लोग स्थानांतरित होने के लिए तैयार नहीं हैं, उन्हें भोजन दिया जाएगा।''
''राज्य सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ निजी और सहकारी क्षेत्रों के चिकित्सा पेशेवरों की मदद से चिकित्सा सुविधाओं का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है।''
विजयन ने कहा कि अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की लाइनें बहाल कर दी गई हैं। वहीं राज्य बिजली बोर्ड को 3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि हमें भूस्खलन के बारे में पता चल गया था और केरल सरकार को भारत सरकार की ओर से अर्ली वार्निंग दे दी गई थी।
इस बीच आपदा में मरने वालों की संख्या 205 तक पहुंच गई है और लगभग 200 लोग लापता हैं, हालांकि बुधवार शाम को प्रभावित क्षेत्रों में भारी बारिश के बीच खोज प्रयास जारी हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


