cm statement is shamless-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री का बयान संवेदनहीन- कांग्रेस

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 4:56 PM (IST)
मुख्यमंत्री का बयान संवेदनहीन- कांग्रेस
चंडीगढ़। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रण सिंह मान ने सोमवार को भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री ही डींगरहेड़ी के गैंगरेप व हत्या जैसे घिनौने कृत्य को एक मामूली घटना बताये तो यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। कांग्रेस पाटी मुख्य मंत्री के इस गैर जिम्मेदाराना व हल्के बयान की घोर निंदा करती है व मांग करती है कि वे तुरंत इस पर खेद व्यक्त करें व हरियाणा के लोगों से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री जी, आप स्वर्ण जयंती समारोह बेशक जोरशोर से मनायें पर मुख्य मंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरीमा का तो ख्याल रखें। लोकतंत्र में मुख्य मंत्री का पद एक अहम पद है। फिर आप शासक पार्टी के मुखिया हैं। जब आप में गम्भीरता नहीं होगी तो आपकी सरकार व अधिकारियों से यह अपेक्षा नहीं की जा सकती कि किसी अपराधी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। गैंगरेप पर आपकी प्रतिक्रिया मुख्य मंत्री पद को कलंकित करने वाली है। आपके बयान ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। इस बयान से पहुंची असहनीय पीड़ा तभी कम हो सकेगी जब आप जनभावना की कद्र करते हुए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement