CM program canceled due to code of conduct-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:38 am
Location
Advertisement

आचार संहिता के चलते सीएम का कार्यक्रम रद्द

khaskhabar.com : शुक्रवार, 10 मार्च 2017 7:43 PM (IST)
आचार संहिता के चलते सीएम का कार्यक्रम रद्द
सुजानपुर। राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव के दौरान भोरंज उपचुनाव के लिए आचार संहिता लगने के कारण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का प्रवास स्थगित हो गया है। यह जानकारी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने देते हुए बताया कि होली महोत्सव के लिए सर्वकल्याणकारी संस्था की ओर से हाथी, घोड़े तथा उंट और शाही रथ की भी व्यवस्था की गई थी। अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दौरा रद्द होने के कारण शाही रथ तथा ऊंट तथा नृत्य करने वाली घोडिय़ों को अंब से ही वापिस पंजाब तथा राजस्थान भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम के सुजानपुर प्रवास के दौरान उद्घाटन तथा शिलान्यास के कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं।
राणा ने कहा कि सुजानपुर का होली महोत्सव ऐतिहासिक रहा है तथा प्रदेशभर से लोग यहां मेले का आनंद उठाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के होली मेले को राष्ट्र स्तर पर अलग पहचान मिली है, महाराजा संसार चंद के समय से लेकर आज तक यहां पर एक साथ होली खेलने की परंपरा बरकरार है। उन्होंने सुजानपुरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि होली मेले को आपसी सौहार्द तथा भाईचारे के साथ मनाएं तथा सुजानपुर होली मेले को सफल बनाने में अपना हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करें।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement