CM pays homage to Mahatma Gandhi statue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

khaskhabar.com: बुधवार, 30 जनवरी 2019 1:02 PM (IST)
सीएम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किए श्रद्धासुमन अर्पित
जयपुर । शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शासन सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सीएम गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी का सन्देश आज दुनिया और देश के अंदर जिस रूप में लिया जाता है वो हमारे लिए गर्व की बात है। वो हमारे बीच नहीं रहे उनकी यादें, उनका सन्देश आने वाली पीढ़ियों की भी प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह का सन्देश दे करके इस मुल्क को आज़ाद करवा दिया उनको आज हम सब याद करते हैं और ये संकल्प करते हैं की आने वाली पीढ़ियां भी उनकी तरह उनके रास्ते पर चलें जिससे की पूरे देश में दुनिया में शान्ति, सद्भाव, भाईचारा कायम रहे ।
सीएम गहलोत ने कहा कि अहिंसा परमो धर्म की जो बात की जाती है उसी रूप में हर व्यक्ति अहिंसा को स्वीकार करे तब जाकर के जो ये हिंसा का माहौल बनता है, कई मुल्कों में बनता है वो रुके यह महात्मा गांधी का सन्देश है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, मुख्य सचिव डी. बी. गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement