Advertisement
पटना में महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार

महाशिवरात्रि पर इस बार पूरी राजधानी शिवमय नजर आ रही है। अधिकांश मंदिर सजे-धजे नजर आ रहे हैं। दिनभर शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा।
महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के तत्वावधान में बुधवार की शाम शहर के अलग-अलग मोहल्लों से गाजे-बाजे और मनोहारी झांकियों के साथ 32 शोभा यात्राएं निकलीं। सभी शोभा यात्राएं पहले से तय रूटों से होते हुए देर शाम खाजपुरा शिव मंदिर स्थित मुख्य समारोह स्थल पर पहुंच रही हैं।
शोभा यात्रा मार्ग में कई जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। 20 स्थानों पर पुष्प वर्षा के इंतजाम हैं और शरबत-पानी के स्टॉल लगाए गए हैं। खाजपुरा शिव मंदिर के पास हजारों भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी शगोपाल सिंह, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


