CM Manohar Lal Khattar said, no decision yet on parole for Ram Rahim-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:51 am
Location
Advertisement

हरियाणा: गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर राजनीतिक घमासान, CM ने ये कहा...

khaskhabar.com : बुधवार, 26 जून 2019 11:21 AM (IST)
हरियाणा: गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर राजनीतिक घमासान, CM ने ये कहा...
चंडीगढ़। जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के पैरोल को लेकर हरियाणा में सियासी विवाद प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है। गुरमीत राम रहीम सिंह ने हरियाणा के सिरसा में खेतों की देखभाल के लिए 42 दिन के परोल की मांग की है। वह बलात्कार व हत्या के मामले में दोषी करार दिया जा चुका है और जेल की सजा काट रहा है।

मुख्यमंत्री खट्टर ने बताया कि हर कैदी को एक समय के बाद पैरोल का अधिकार होता है। कोई भी व्यक्ति पैरोल मांग सकता है। उसे पैरोल मांगने से नहीं रोका जा सकता।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement