CM Manohar deeply condoles the death of former Finance Minister Arun Jaitley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:31 pm
Location
Advertisement

CM मनोहर ने पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

khaskhabar.com : शनिवार, 24 अगस्त 2019 6:14 PM (IST)
CM मनोहर ने पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश व वित्त मंत्री अरूण जेटली के दु:खद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जेटली लम्बे समय से बीमार थे, जिन्होंने आज एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में अन्तिम सांस ली। वे 66 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी हैं।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अरूण जेटली के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भाजपा और भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से देश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में जो रिक्तता आ गई है, उसे भर पाना मुश्किल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील राजनेता और प्रख्यात विधिवेत्ता थे। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में रहते हुए कई अहम निर्णय लिए और राष्ट्र निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वे सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भी रहे।

मनोहर लाल ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement