CM Khattar plays Kagli Kabbadi in Parghiri Program, given Mantra to be happy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहगीरी कार्यक्रम में सीएम खट्‌टर ने खेली कबड्‌डी, दिया खुश रहने का मंत्र

khaskhabar.com: रविवार, 27 मई 2018 8:26 PM (IST)
राहगीरी कार्यक्रम में सीएम खट्‌टर ने खेली कबड्‌डी, दिया खुश रहने का मंत्र
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए वहां का माहौल खुशनुमा होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए खुश रहे और प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान अदा करे। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद के ऐतिहासिक रानी तालाब पर आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में उमड़े जन सैलाब को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आज देश में 5 करोड़ लोग मनोरोगियों की श्रेणी में आते है। इसका मुख्य कारण तनाव है। लोगों को इस समस्या से बाहर निकालने के लिए प्रदेश सरकार ने राहगीरी कार्यक्रम की शुरूआत की है। प्रदेश के 13 जिलो में यह कार्यक्रम शुरू हो चुका है। जल्द ही शेष जिलो में भी राहगीरी कार्यक्रम शुरू करवाये जायेंगे। लोग उपमण्डल स्तर पर भी राहगीरी कार्यक्रम शुरू करवाने की मांग कर रहे है, लोगों की इस मांग को भी जल्द पूरा किया जायेगा। राहगीरी कार्यक्रम शुरू करने का मुख्य उद्देश्य तनाव को दूर भगाकर खुशनुमा जीवन जीना है। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि वे सप्ताह भर के तनाव को खत्म करने के लिए हर संडे को फन- डे के रूप में मनाये। इस दिन यार दोस्तों, परिजनों के साथ खूब मौज मस्ती करे और सोमवार से फिर सप्ताह के लिए काम में पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाये। यह जीवन में सफलता हासिल करने का मंत्र भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement