Advertisement
सीएम खट्टर सोनीपत में करेंगे 3 बड़ी परियोजनाओं का श्रीगणेश

उन्होंने कहा कि इन तीन परियोजनाओं के माध्यम से जहां नागरिकों को लंबे समय तक आधारभूत ढांचा मिलेगा, अपितु दशकों पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत के इतिहास में पहली बार एक साथ 259 करोड रूपए के विकास कार्य शुरू होंगे, जो शहर की सूरत बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान मशद मोहल्ला में डेढ करोड रूपए की लागत से तैयार स्कूल भवन का भी मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्कूल भवन के निर्माण से धानकान बस्ती में मंदिर में लंबे समय से चल रहे स्कूल को अपना भवन मिलेगा और पार्किंग बनाने के लिए भी जगह उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकारें जहां सोनीपत की जनता को धोखा देती रही हैं, वहीं आज वर्तमान सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि मानते हुए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।
प्रबुद्धजनों के साथ बैठक भी करेंगे सीएम
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 16 नवंबर को सोनीपत आएंगे। जहां वह डेढ दर्जन विकास कार्यों का श्रीगणेश एवं लोकार्पण करेंगे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी के साथ बैठक तथा प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे। 17 नवंबर को सबसे पहले मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और इसके बाद लघु सचिवालय परिसर में जनता दरबार में जन शिकायतों का निवारण करेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर में मुख्यमंत्री जिला परिषद हाल में जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति सदस्यों और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और इसके बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय राई का दौरान करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सोनीपत
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


