CM Gehlot tweet on Smt Sheila Dikshit.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:25 pm
Location
Advertisement

शीला दीक्षित का निधन, सीएम गहलोत ने ट्वीट करके जताया शोक

khaskhabar.com : शनिवार, 20 जुलाई 2019 4:40 PM (IST)
शीला दीक्षित का निधन, सीएम गहलोत ने ट्वीट करके जताया शोक
जयपुर ।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि शीला जी का निधन कांग्रेस पार्टी और हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे बहुत सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं। एक विजनरी लीडर एवं जमीन से जुड़ी हुई राजनेता के रूप में उनकी एक अलग पहचान थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी दिल्ली में आधारभूत सुविधाओं के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। अपने लम्बे कार्यकाल में उन्होंने दिल्ली को आधुनिक स्वरूप देने में कोई कमी नहीं रखी। उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।
गहलोत ने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement