CM Captain Amarinder Singh ordered closure of all open borewells across the state Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:47 am
Location
Advertisement

पंजाब : कैप्टन अमरिंदर ने पूरे राज्य में खुले बोरवेल बंद करने का दिया आदेश

khaskhabar.com : मंगलवार, 11 जून 2019 6:25 PM (IST)
पंजाब : कैप्टन अमरिंदर ने पूरे राज्य में खुले बोरवेल बंद करने का दिया आदेश
बता दे, 2 वर्षीय फतेहवीर सिंह गुरुवार शाम घर के पास खेल रहा था और खेलते-खेलते शाम करीब चार बजे वह बोरवोल में जा गिरा। इसके बाद तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। फतेहवीर सिंह को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए डॉक्टरों की टीम भी वहां पहुंची।

बच्चे को बाहर निकालने के लिए व्यापक स्तर पर एक बचाव अभियान चलाया गया था। बोरवेल से निकालने के लिए नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स के अलावा स्थानीय पुलिस बल और प्रशासन भी जुटा रहा तथा सेना की मदद भी ली गई। अधिकारी बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने में तो सफल रहे थे लेकिन वे उस तक खाना-पीना नहीं पहुंचा पाए थे।

फतेहवीर इसी सोमवार को दो साल का हुआ था। वह सात इंच चौड़े और 125 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बच्चे के एक रिश्तेदार ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement