CM Captain Amarinder Singh expressed grief over the plane crash, sad to say the pilots death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:58 pm
Location
Advertisement

हवाई जहाज हादसे पर सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दुख प्रकट किया, पायलट की मृत्यु को बताया दुखद

khaskhabar.com : सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 7:20 PM (IST)
हवाई जहाज हादसे पर सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दुख प्रकट किया, पायलट की मृत्यु को बताया दुखद
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को प्रात:काल पटियाला में छावनी क्षेत्र में माईक्रो लाईट जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायु सेना के पायलट की मौत हो जाने पर दुख प्रकट किया है। इस दुखद हादसे में ग्रुप कैप्टन जी.एस. चीमा की मौत हो गई जबकि स्थानीय सरकारी महेन्द्रा कॉलेज का एन.सी.सी. कैडिट विपिन कुमार यादव ज़ख्मी हो गया।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस हादसे में ग्रुप कैप्टन जी.एस. चीमा की मौत पर दुख का प्रकट करते हुए ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा की शान्ति और परिवार को यह ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में उपचाराधीन यादव के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। ग्रुप कमांडर चीमा एयर फोर्स स्टेशन में एन.सी.सी. थर्ड एयर स्क्वेडरन के कैडिटों को प्रशिक्षण देते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement