CM Ashok Gehlot tweeted regarding Panipat movie issue, Censor Board to intervene-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 4:21 pm
Location
Advertisement

पानीपत फिल्म पर छिड़े विवाद पर CM अशोक गहलोत बोले, सेंसर बोर्ड हस्तक्षेप कर संज्ञान ले

khaskhabar.com : सोमवार, 09 दिसम्बर 2019 1:07 PM (IST)
पानीपत फिल्म पर छिड़े विवाद पर CM अशोक गहलोत बोले, सेंसर बोर्ड हस्तक्षेप कर संज्ञान ले
जयपुर। फिल्म 'पानीपत : द ग्रेट ब्रिटेयल' में छिड़े विवाद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि फिल्म बनाने से पहले किसी को भी किसी के व्यक्तित्व को सही परिप्रेक्ष्य में दिखाना सुनिश्चित करना चाहिए ताकि विवाद की नौबत नहीं आए।

मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे कहा कि फिल्म में महाराजा सूरजमल जी के चित्रण को लेकर जो प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, ऐसी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए थी। सेंसर बोर्ड हस्तक्षेप करे और संज्ञान ले। डिस्ट्रीब्यूटर्स को चाहिए कि फिल्म के प्रदर्शन को लेकर जाट समाज के लोगों से अविलम्ब संवाद करें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म बनाने से पहले किसी को भी किसी के व्यक्तित्व को सही परिप्रेक्ष्य में दिखाना सुनिश्चित करना चाहिए ताकि विवाद की नौबत नहीं आए। मेरा मानना है कि कला का सम्मान होना चाहिए, कलाकार का सम्मान हो परंतु उनको भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी जाति, धर्म या वर्ग के महापुरुषों का और देवताओं का अपमान नहीं होना चाहिए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement