CM Ashek Gehlot Home Guards play an important role in strengthening internal security-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 3:21 pm
Location
Advertisement

आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने में होमगार्ड्स की अहम भूमिका - अशाेक गहलोत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 दिसम्बर 2019 5:09 PM (IST)
आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने में होमगार्ड्स की अहम भूमिका - अशाेक गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अपनी कार्यकुशलता और कार्यक्षमता से होमगार्ड्स ने आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में भी होमगार्ड्स की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गृह रक्षा विभाग के सुदृढ़ीकरण एवं उन्हें संसाधन उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखेगी।
गहलोत शुक्रवार को फतेहपुरा (बेगस) स्थित गृह रक्षा के केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान में गृह रक्षा के 57वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के स्वयंसेवक नागरिकों एवं सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा के कार्य में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहायता प्रदान करते हैं। सरकार पुलिस की तरह ही उनके सम्मान को बनाए रखेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement