CM Arvind Kejriwal said, The number will be doubled from tomorrow, we all be providing food to 4,00,000 people daily-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:16 pm
Location
Advertisement

अरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली में बाहर के लोग फंसे हैं, उनकीं जिम्मेदारी भी हमारी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 27 मार्च 2020 1:50 PM (IST)
अरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली में बाहर के लोग फंसे हैं, उनकीं जिम्मेदारी भी हमारी
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में कमी आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में अभी केस में कमी आई है, लेकिन अगर हालात बिगड़ते हैं तो हम पूरी तरह से तैयार हैं। अगर रोज 100, 500 या 1000 तक केस बढ़ते हैं तो अलग-अलग तरह से हमने तैयारी पूरी कर ली है।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाहर के जो भी लोग दिल्ली में फंसे हैं, उनकी जिम्मेदारी भी हमारी ही है ऐसे में कोई भी चिंता ना करे।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि हमने 325 स्कूलों में दोपहर और रात के खाने की व्यवस्था की है। इन सभी स्कूलों में लगभग 500 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक हम प्रतिदिन 20,000 लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे थे, अब आज से यह संख्या बढ़कर लगभग 2,00,000 हो जाएगी। संख्या कल से दोगुनी हो जाएगी, हम रोजाना 4,00,000 लोगों को भोजन प्रदान करेंगे। हम दिल्ली भर में केंद्र वितरित कर रहे हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement