Cleanliness should be visible on the ground: KK Gupta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छता धरातल पर दिखनी चाहिए : के.के.गुप्ता

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 मई 2025 7:58 PM (IST)
स्वच्छता धरातल पर दिखनी चाहिए : के.के.गुप्ता
डूंगरपुर। जिला परिषद डूंगरपुर अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की बैठक गुरुवार को सूचना संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण राजस्थान सरकार के प्रदेश समन्वयक के.के.गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह ने गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन को एक राष्ट्रीय अभियान के रूप में प्रारंभ किया था। स्वच्छता देश के 142 करोड़ लोगों के साथ सीधे रूप से संबंधित है। स्वच्छता के क्षेत्र में डूंगरपुर निकाय ने उनके कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण व जल संचय पर अनेक सम्मान प्राप्त किए हैं और आज भी डूंगरपुर का नाम स्वच्छता के पर्याय के रूप में जाना पहचाना जाता है और हम समन्वित प्रयासों से धरातल पर कार्य कर स्वच्छता अभियान को सफल बनायेंगे। भू जल स्तर को बढ़ाना होगा
बैठक में गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर जिला सहित राजस्थान प्रदेश में भू जल स्तर तेजी से गिर रहा है। इसकी रोकथाम के लिए हमें वैज्ञानिक और परंपरागत तरीके को अपनाना होगा। शहरी क्षेत्र में निकाय द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक के माध्यम से धरती का जलस्तर बढ़ाया गया था। अब ग्रामीण क्षेत्रों में बने हुए तालाब, कुएं तथा बावड़ी आदि की सार संभाल जनभागीदारी को सम्मिलित करते हुए करनी होगी। गांव के तालाबों व अन्य प्राकृतिक जल स्रोत को स्वच्छ रखकर तथा वर्ष में उन्हें भरने का प्रयास करना होगा
गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने समय से ही लोगों द्वारा प्राकृतिक जल स्रोत के रूप में तालाबों, कुएं तथा बावडि़यों का निर्माण किया जाता रहा है। यह गांव के मवेशियों के लिए पानी का स्रोत रहते ही थे। इसके साथ ही किसानों द्वारा सिंचाई के रूप में भी यही से पानी प्राप्त किया जाता था। लेकिन वर्तमान में यह सभी प्राकृतिक जल स्रोत गंदगी से भरे हुए हैं जिसे प्राथमिकता के साथ वर्षा ऋतु आने से पूर्व ही स्वच्छ और सुंदर बनाना होगा। तालाबों तक जल आवर्त मार्ग को भी अतिक्रमण मुक्त रखते हुए तालाब का भराव क्षेत्र का स्पष्ट निर्धारण होना चाहिए।
वृक्षारोपण के साथ करें सार संभाल
गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वृक्षारोपण अभियान के दौरान डूंगरपुर जिले में भी वृक्षारोपण के पश्चात हमें उसका समुचित पानी और सुरक्षा की भी व्यवस्था कर सार संभाल करना होगा। आने वाली वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण की कार्य योजना शीघ्र बनाई जाएं।
प्रत्येक घर से नियमित रूप से कचरा संग्रहण होना चाहिए
गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत एक प्रमुख घटक यह भी है कि गांव के प्रत्येक घर से प्रतिदिन नियमित रूप से कचरा गीला तथा सूखा अलग-अलग रूप से संग्रहित होना चाहिए। कचरा संग्रहण वाले वाहन के अंदर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगा होना चाहिए तथा उसकी जियो टैग लोकेशन होनी चाहिए। गांव के निवासियो को सूचना मिले इसके लिए कचरा संग्रहण वाहन द्वारा कोई स्वच्छता गीत अथवा सायरन बजना चाहिए। गांव के अंदर किसी भी प्रकार का पुराना कचरा भी नहीं रहना चाहिए।
कचरा आय का एक स्रोत है
गुप्ता ने बताया कि घरों से प्राप्त होने वाला कचरा एक आय का स्रोत भी हो सकता है क्योंकि, सूखा कचरा को सीमेंट कंपनियों द्वारा खरीदा जाता है वही गीला कचरा से उच्च उर्वरक क्षमता वाली खाद बनाई जाती है। गांव में आरआरसी प्लांट भी आवश्यक रूप से बना होना चाहिए।
प्लास्टिक की बोतल के अंदर प्लास्टिक एकत्र किया जाएं
गुप्ता ने एक नवाचार का सुझाव देते हुए बताया कि प्लास्टिक की पानी की खाली बोतल जो नष्ट नहीं होती है तथा कचरा संग्रहण केंद्र पर भी हवा में इधर-उधर उड़ती रहती है, उसके अंदर रीसायकल नहीं होने वाले कचरा पदार्थ जैसे की बिस्कुट, नमकीन, कुरकुरे, वेफर के पैकेट को उसे प्लास्टिक की बोतल के अंदर भरा जाए। इससे हानिकारक प्लास्टिक कचरा एक जगह एकत्र हो जाएगा वहीं बोतल के अंदर भी वजन हो जाएगा जिससे वह हवा में नहीं उड़ेगी। यह कार्य रोल मॉडल ग्राम पंचायत में आज से ही प्रारंभ करना होगा।
बताया अनुभव
बैठक के दौरान ही गुप्ता द्वारा यह जानकारी दी गई कि उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में स्वच्छता कार्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान सांगानेर क्षेत्र के नगर निगम के विभिन्न जॉन से से घर-घर कचरा संग्रहण और सामुदायिक शौचालय की दिन में तीन बार नियमित रूप से सफाई होने के फोटोग्राफ व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर तत्काल प्राप्त हुए, जिस बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को दिखाए गए जो कि जियो टैगिंग से आती है तथा इससे प्रेरित होने की बात कही गई।
कार्य के प्रति बरते गंभीरता
उन्होंने सभी से कार्य के प्रति गंभीरता बरतने की बात कही।
उन्होंने ग्राम पंचायत लीलवासा में गंदगी कुछ तत्काल साफ करवाने की बात कही। प्रदेश समन्वयक गुप्ता ने सभी को कार्य के प्रति गंभीरता बरतने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी हुई समस्त प्रकार की जानकारी व तथ्यात्मक रिपोर्ट गुरुवार शाम तक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित करने तथा पूर्व में दिए गए निर्देश अनुरूप चयनित रोल मॉडल ग्राम पंचायत को शीघ्र अति शीघ्र स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ बनाने को कहा।
बैठक में जिले की समस्त पंचायत समिति के विकास अधिकारी, स्वच्छता जिला और ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement