Advertisement
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में पानी की किल्लत की आशंका के चलते ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं, विवि प्रशासन ने जारी किया आदेश

जिन फैकल्टी सदस्यों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां (Summer Vacation) 14 जुलाई 2026 को समाप्त हो रही हैं, वे विश्वविद्यालय परिसर (Campus) में उपस्थित होकर वहीं से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे।
जिन फैकल्टी सदस्यों की छुट्टियां 21 जुलाई 2026 तक हैं, वे 21 जुलाई तक अपने-अपने स्थानों (वर्क फ्रॉम होम) से ऑनलाइन कक्षाएं ले सकेंगे। इसके बाद, शेष ऑनलाइन शिक्षण अवधि के लिए उन्हें विश्वविद्यालय परिसर से ही कक्षाएं संचालित करनी होंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस अवधि के दौरान आयोजित होने वाली प्रत्येक ऑनलाइन कक्षा के लिए छात्रों का उपस्थिति रिकॉर्ड (Attendance Record) अनिवार्य रूप से बनाए रखें। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना किसी रुकावट या व्यवधान के अकादमिक शेड्यूल का पूरी तरह पालन हो। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।
अकादमिक कैलेंडर के अनुसार, विषम सेमेस्टर (Odd Semester) की शुरुआत 15 जुलाई 2026 से हो रही है। प्रशासन ने केवल एक महीने की अस्थायी अवधि (15 जुलाई से 14 अगस्त 2026) के लिए ही कक्षाओं को ऑनलाइन मोड पर रखने का निर्णय लिया है, ताकि मानसून की स्थिति स्पष्ट होने तक कैंपस पर पानी का अतिरिक्त दबाव (हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के कारण) न पड़े। विवि प्रशासन ने सभी संकाय सदस्यों को प्रत्येक ऑनलाइन क्लास का अटेंडेंस रिकॉर्ड रखने और शैक्षणिक कैलेंडर का बिना किसी रुकावट के पालन करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


