khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 10:56 AM (IST)
गाज़ियाबाद। एक ग़ैराज पाए गाड़ी धुलाई के पैसे माँगने पर ग़ैराज संचालक को कुछ युवकों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा। ये वारदात ग़ैराज पर लगे cctv में क़ैद हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और cctv के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
cctv में आप साफ़ देख सकते हैं की कुछ युवक एक ग़ैराज संचालक को कितनी बेरहमी से पीट रहे हैं। दरअसल ये सारा मामला है ग़ाज़ियाबाद के साहिबाबाद इलाक़े का। जहाँ एक ग़ैराज संचालक का सिर्फ़ इतना क़सूर था जो उसने फ़ॉर्चूंनर गाड़ी की धुलाई करवाने आए युवकों से पैसे माँग लिए और फिर गुस्साए युवकों ने जो किया वो आपके सामने है। इस पिटाई से गम्भीर रूप से घायल ग़ैराज संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदम दर्ज कर लिया है। हालाँकि पुलिस इसे आपसी विवाद बता रही है। लेकिन इस सनसनीख़ेज़ वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया की एन.सी.आर. में ग़ुस्सा लोगों पर किस क़दर हावी है ।