Advertisement
पटना में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर बवाल

इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय के पास अशोक राजपथ से गुजर रही एक सिटी बस में भी तोड़फोड़ की गई। जैसे ही झड़प तेज हुई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम का मुख्य द्वार बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पटना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया।
इसी बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सत्य और अहिंसा के आगे, असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है - हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।"
दरअसल, दरभंगा का एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसमें 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कई कार्यकर्ता नारे लगाते और गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रफीक नाम के व्यक्ति ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अपशब्द कहे थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


