Advertisement
नगर विकास न्यास ने हटाया अतिक्रमण

उप सचिव चन्दन दूबे ने बताया कि आदर्श नगर कॉलोनी 2013 में नगर विकास न्यास द्वारा अनुमोदित की गई थी। खसरा नंबर 244, 245 एवं 246 ग्राम कुन्हाड़ी में स्थित यह कॉलोनी पूरी तरह बस चुकी है। सघन आबादी बसी हुई है और इसके लेआउट में 20 फुट चौड़ा अनुमोदित रोड मुख्य सड़क को जोड़ने का बना हुआ था। कुछ अतिक्रमणयों द्वारा इस रोड पर दीवार बनाकर इस रोड को बनने नहीं दिया जा रहा था। कॉलोनी वासियों द्वारा समय-समय पर इस रास्ते को खुलवाने की मांग लगातार की जा रही थी।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान नगर विकास न्यास के पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव, पुलिस उपाधीक्षक व्रत शंकरलाल, उपाधीक्षक अमरसिंह, अधीक्षण अभियंता संदीप नागपाल, कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगासहाय, पुलिस निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, हंसराज मीणा, पुष्पेंद्र झांझरिया, जितेंद्र सिंह एवं पुलिस लाइन का जाब्ता एवं अतिक्रमण दस्ते का जाब्ता मौके पर मौजूद रहा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


