City Council granted permission to Melo, who landed in protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर परिषद ने दी मेलों की अनुमति, लोग उतरे विरोध में

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 11:25 PM (IST)
नगर परिषद ने दी मेलों की अनुमति, लोग उतरे विरोध में
टोंक। गांधी खेल मैदान में नगर परिषद टोंक द्वारा मेलों के लिये दी जाने वाली अनुमति के खिलाफ बुधवार को खेल प्रेमियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर लोकेश गौतम को ज्ञापन सौंपा । जिसमें मांग की हैं कि गांधी खेल मैदान का उपयोग सिर्फ खेलों के लिए ही किया जावें हाल ही में मेला लगाने की अनुमति दिये जाने से वहॉं तम्बू लगाये जा रहे हैं जिसको तुरन्त रोका जावें। गांधी खेल मैदान टोंक में नगर परिषद टोंक द्वारा हाल ही में मेला लागये जाने की अनुमति दिये जाने से नाराज खेल प्रेमियों ने मोहसीन रशीद खॅान के नेतृत्व में बुधवार को जिला कलकट्रेअ पर प्रदर्शन किया। जिन्होंने बाद में अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौतम को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि साहब खेल मैदान को खेल मैदान ही रहने दो वहां मेला मत लगवाओं । खेल प्रेमियों का कहना हैं कि हाल ही में नगर परिषद ने एक संस्थ को पन्द्रह दिन के लिए किराये पर गांधी खेल मैदान दिया हैं जिसेस रेाजाना खेलो का अभ्यास करने वाले खिलाड़ी बाधित होंगे वही खेल मैदान की दशा भी बिगउ जाएगी जहां चारो तरफ प्लास्टिक एवं गन्दगी के ढेर लग जाते हैं जिससे न केवल खिलाडी बल्कि आसपास की कालोनीवासियों को भी काफी दिक्कतो का सामना करना पडता हैं वहीं ध्वनि प्रदूषण भी होता हैं। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement