Citizenship Act: Buses set fire to Delhi, attempts to target people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:33 pm
Location
Advertisement

नागरिकता कानून : दिल्ली में बसें आग के हवाले, लागों को निशाना बनाने का प्रयास

khaskhabar.com : रविवार, 15 दिसम्बर 2019 10:28 PM (IST)
नागरिकता कानून : दिल्ली में बसें आग के हवाले, लागों को निशाना बनाने का प्रयास
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर रविवार को प्रदर्शन के हिंसक हो जाने पर राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों व राहगीरों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। करीब 1,000 लोगों की भीड़ ने सीएए को लेकर प्रदर्शन किया। नाराज भीड़ ने करीब पांच बसों को आग लगा दिया या क्षतिग्रस्त किया और इसके अलावा विभिन्न कारों व एक बाइक को निशाना बनाया। पथराव में दो अग्निशमन अधिकारी घायल हो गए। नए नागरिकता अधिनियम को लेकर दक्षिण दिल्ली में करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला। आगजनी व पथराव करने वाली उन्मत्त भीड़ ने निवासियों को धमकियां दीं।

सुशील कुमार की सी.वी.रमन मार्ग पर दुकान है, उन्होंने आईएएनएस से कहा कि करीब हजार प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी बस पर पथराव किया, जो उनकी दुकान के बाहर खड़ी थी, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

राष्ट्रीय राजधानी में नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 को लेकर यह विरोध प्रदर्शन का तीसरा दिन है। यह अधिनियम पाकिस्तान बांग्लादेश व अफगानिस्तान में सताए गए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन व बौद्ध लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement