CID, ED officials go to London for extradition case of Vijay Mallya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:40 pm
Location
Advertisement

विजय माल्या का प्रत्यर्पण केस के लिए CID, ED के अधिकारी लंदन गए

khaskhabar.com : रविवार, 09 दिसम्बर 2018 10:24 PM (IST)
विजय माल्या का प्रत्यर्पण केस के लिए CID, ED के अधिकारी लंदन गए
नई दिल्ली। सरकारी बैंकों से 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर लंदन भागे शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण केस में सोमवार को सुनवाई में भाग लेने के लिए सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर एस साई मनोहर की अगुआई में अधिकारियों की एक टीम लंदन के लिए रवाना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जांच एजेंसियां माल्या को प्रत्यर्पित करा स्वदेश वापस लाने की प्रयास में जुटी हुई है। मनोहर स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना का स्थान लिया है, जो अब तक ट्रायल में हिस्सा ले रहे थे।

माल्या मनी लॉन्ड्रिंग और ऋण की रकम दूसरे मद में खर्च करने के अलावा 9,000 करोड़ रुपए के ऋण नहीं चुकाने के केस का सामना करना पड रहा है। वह लंदन में अपने निवास में रह रहा है। माल्या अपने खिलाफ सीबीआई के लुकआउट नोटिस को कमजोर होने का फायदा उठाते हुए मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गया था।

विजय माल्या सोमवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत में पेश होगा। गत वर्ष अप्रैल से प्रत्यर्पण वॉरंट के बाद से माल्या जमानत पर चल रहे हैं। माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण का मामला न्यायालय में गत वर्ष 4 दिसंबर को शुरू हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement