Advertisement
चूरू के सखी केंद्र को मिले एलईडी टीवी और लाइब्रेरी के लिए किताबें

महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह ने इस नेक पहल के लिए भामाशाह लक्ष्मण सिंह और चूरू विकास समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग विभाग के लिए प्रेरणादायक है और इससे महिलाओं को नए अवसर मिलेंगे, जिससे वे समाज में अपनी भूमिका को और सशक्त रूप से निभा सकेंगी।
राजेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि सखी केंद्र हिंसा से पीड़ित बालिकाओं और महिलाओं को एक ही छत के नीचे अनेक निः शुल्क सेवाएं उपलब्ध कराता है। केंद्र द्वारा महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में परामर्श, विधिक सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा और अस्थाई आश्रय जैसी महत्वपूर्ण निः शुल्क सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं, ताकि वे सुरक्षित महसूस कर सकें और न्याय प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर चूरू विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के साथ ललित चौहान, राम सिंह, ज्ञानप्रकाश गोदारा और सखी केंद्र की प्रबंधक पूनम कंवर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह पहल सखी केंद्र के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और उनकी सहायता के प्रयासों को और मजबूत करेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


