Advertisement
कांग्रेस सरकारों ने क्यों नहीं घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम : वसुंधरा राजे

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि भारत बंद कर लोगों को भरमाने का प्रयास करने वाली कांग्रेस बताए कि कांग्रेस सरकारों ने उनके प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं घटाए? उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस की इस दोगली नीति को पहचान गए, इसीलिए भारत बंद पूरी तरह से असफल रहा। हमने किसान, व्यापारी, आमजन, विद्यार्थी, महिला, नौकरीपेशा व्यक्ति का ध्यान रखते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब ढाई रुपए प्रति लीटर कमी की, जो राजस्थान में पहले कभी नहीं हुई। कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है।
राजे चूरू में डाॅ. दिगम्बर सिंह सभागार में आयोजित एक विशाल जनसभा में बोल रही थीं। इससे पूर्व पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा को इस बार भी प्रदेश में ऐतिहासिक जनसमर्थन मिलेगा और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही बनेंगी। राठौड़ ने कहा लोकसभा में हम 25 सीटें जीतकर नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे।
मार्च 2019 तक कोई भी घर बिना बिजली के नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का एक भी घर ऐसा नहीं रहेगा, जिसमें 2019 तक बिजली नहीं होगी। उनकी सरकार मार्च 2019 तक राजस्थान के हर घर में बिजली पहुंचा देगी। उन्होंने कहा कि घरेलू बिजली कनेक्शन सिर्फ 500 रुपए में दिए जा रहे हैं। जो घरेलू बिजली कांग्रेस के समय आती कम थी और जाती ज्यादा थी। वो अब प्रदेश में 20-22 घंटे औसतन मिल रही है।
बयान देने में नहीं काम करने में विश्वास

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
चूरु
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features