Chopper crashes in Badrinath, one dead -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बद्रीनाथ: श्रद्धालुओं को ले जा रहा चॉपर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 7 सुरक्षित

khaskhabar.com: शनिवार, 10 जून 2017 10:37 AM (IST)
बद्रीनाथ: श्रद्धालुओं को ले जा रहा चॉपर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 7 सुरक्षित
बद्रीनाथ। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई लेकिन बाकी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर मुंबई स्थित क्रिस्टल एविएशन कंपनी का है। यह हेलिकॉप्टर तीर्थयात्रियों को बद्रीनाथ से लेकर हरिद्वार जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर ने सुबह 7.15 पर ब्रदीनाथ से हरिद्वार के लिए उडान भरी लेकिन टेक ऑफ के तुरंत बाद ही हेलिकॉप्टर जमीन पर आ गिरा। हेलिकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे। जब हेलिकॉप्टर जमीन पर गिरा तो बाहर निकलते वक्त एक चीफ इंजीनियर हेलिकॉप्टर के ब्लेड की चपेट में आ गए, इससे उनकी मौत हो गई। मृतक चीफ इंजीनियर का नाम विक्रम लांबा है। शेष 5 यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement