chittorgarh news : Two sisters drowned in Berach River in an attempt to save sister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:39 pm
Location
Advertisement

बहन को बचाने के प्रयास में दूसरी बहन भी बेड़च नदी में डूबी, दोनों की मौत

khaskhabar.com : रविवार, 20 मई 2018 10:48 AM (IST)
बहन को बचाने के प्रयास में दूसरी बहन भी बेड़च नदी में डूबी, दोनों की मौत
चित्तौड़गढ़। घर में पानी की कमी होने के कारण नदी पर नहाने गई दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना बस्सी थाना क्षेत्र के नगरी गांव में हुई। मृतक दोनों बालिकाएं दोनों बहन थीं।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बेगूं में हेड कांस्टेबल और स्थानीय निवासी गिरधारीलाल रैगर के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। इस कारण घर पर पानी की कमी थी। इस कारण दोनों बहनें कृष्णा (18) और सुड़ी (17) अपने छोटे भाई घनश्याम (12) के साथ शनिवार दोपहर बेड़च नदी पर नहाने और कपड़े धोने चली गई। वहां नहाने के दौरान कृष्णा का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए सुड़ी ने हाथ पकड़ा तो दोनों नदी में गिर गईं। दोनों की डूबने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement