chittorgarh news : public Dialogue of Rajasthan Pradesh Congress Committee President Sachin Pilot in Chittorgarh assembly constituency-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:18 pm
Location
Advertisement

‘लोगों ने भाजपा जताया था विश्वास, पर भाजपा ने किया विश्वासघात’

khaskhabar.com : शुक्रवार, 01 जून 2018 8:49 PM (IST)
‘लोगों ने भाजपा जताया था विश्वास, पर भाजपा ने किया विश्वासघात’
चित्तौड़गढ़/जयपुर। मौसम खराब होने के बावजूद जिस भारी संख्या में यहां मेवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में कार्यकर्ता आए हैं, इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के सिपाही विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूती के साथ संघर्ष करने में सक्षम हैं। हम निरंतर दौरे कर रहे हैं और सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं आमजन का भी कांग्रेस पार्टी और हमारे नेताओं को भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसका मुख्य कारण भाजपा सरकार का निराशाजनक कार्यकाल है, जिसके कारण आम जनता आहत हुई है। केन्द्र एवं राज्य दोनों जगह जनता ने पूर्ण बहुमत देकर भाजपा पर विश्वास जताया, लेकिन भाजपा ने उसका सम्मान नहीं किया। भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रही है।

यह बात राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिले की विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में आयोजित मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षों तक मुख्यमंत्री ने जनता से दूरी रखी, परंतु अब संवाद स्थापित करने का ढोंग रचा जा रहा है। अब चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री की जनता से मिलने की चाहत नाकाम रहेगी, क्योंकि जनता का भाजपा से विश्वास उठ चुका है। भाजपा सरकार के राज में प्रदेश की जो दुर्गति हुई है, वह आज किसी से छिपी नहीं है और सबसे ज्यादा प्रभावित किसान वर्ग हुआ है, जिनको भाजपा ने पिछले चुनाव प्रचार के दौरान बड़े-बड़े सपने दिखाए थे और सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरी तरह से भुला दिया। किसानों की जो अनदेखी हुई है उसके चलते हालात यह हो गए हैं कि इतिहास में पहली बार प्रदेश में किसानों को आत्महत्या करने पर विवश होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना तो दूर आज भाजपा में कोई मंत्री या नेता नहीं है, जो किसानों की वेदना सुन सके। सिर्फ किसान ही नहीं, भाजपा सरकार ने गरीबो, मजदूरों, दलितों के कल्याण के लिए कोई योजनाएं नहीं बनाई और कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके जनता की मुसीबतों को बढ़ाने का काम किया है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement