chittorgarh news : prices decrease in the international market but Petrol and diesel prices are increased here : sachin pilot Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:20 pm
Location
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम कम, लेकिन यहां आसमान छू रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम : पायलट

khaskhabar.com : शनिवार, 02 जून 2018 5:03 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम कम, लेकिन यहां आसमान छू रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम : पायलट
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में किसानों की दुर्गति हुई है। किसानों को आज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़ रहा है, लेकिन आश्चर्य है कि सरकार में कोई ऐसा नहीं है, जो उनकी पीड़ा को समझ सके। सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या कर ली, लेकिन सरकार उनको संज्ञान में लेना भी जरूरी नहीं समझती, बल्कि भाजपा के नेताओं के बयान किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के बुरे दौर में कांग्रेस ने कभी भी जनता को अकेला नहीं छोड़ा। कांग्रेस का कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच पहुंचकर उनका सुख-दुख बांट रहा है। इसी का परिणाम है कि आज जनता का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ा है तथा जनता ने पुन: कांग्रेस में विश्वास जताया है।


ये भी पढ़ें - राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा

2/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement