Advertisement
मुख्यमंत्री रविवार से चित्तौड़गढ़ के चार दिवसीय दौरे पर
चित्तौड़गढ़/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार से चित्तौड़गढ़ जिले के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वे आमजन से मुलाकात करेंगी तथा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगी तथा प्रतापगढ़ में स्थानीय कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।
राजे रविवार सुबह जयपुर से रवाना होकर भीलवाड़ा जिले की हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर पहुंचेंगी। वहां वे वे चितौड़गढ़ के भादसोड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत कपासन विधानसभा क्षेत्र की जनता से रूबरू होंगी। राजे सोमवार सुबह प्रतापगढ़ में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और उसके बाद निम्बाहेड़ा में जनसंवाद करेंगी।
मुख्यमंत्री मंगलवार को डूंगला में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगी तथा बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ जनसंवाद में हिस्सा लेंगी। राजे बुधवार को कपासन के मातृकुण्डिया में भगवान परशुराम पैनोरमा और मातृकुण्डिया मंदिर परिसर के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगी। इसके बाद वे चित्तौड़गढ़ में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र की जनता से रूबरू होंगी। उनका बुधवार शाम को जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
चित्तौड़गढ़
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement