Chittorgarh junction project will include world-class station-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट में शामिल होगा चित्तौडग़ढ़ जंक्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 09:15 AM (IST)
वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट में शामिल होगा चित्तौडग़ढ़ जंक्शन
चित्तौडग़ढ़। वर्ल्ड हेरिटेज में चित्तौडग़ढ़ फोर्ट के शामिल होने के बाद अब सवा सौ साल पुराने चित्तौडग़ढ़ जंक्शन के दिन भी फिरने वाले हैं। रेलवे इसे वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की दिशा में कार्य करेगा। इस आशय के संकेत बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु से भेंट के दौरान सांसद सी.पी. जोशी को मिले। सांसद जोशी ने दिल्ली में रेलमंत्री से भेंट में बताया कि विश्वप्रसिद्ध दुर्ग होने से प्रतिवर्ष लाखों पर्यटकों का आगमन चित्तौडग़ढ़ होता है। अपेक्षित सुविधाएं नहीं होने से कई बार यात्रियों को ट्रेन की बजाय अन्य साधनों का उपयोग करना पड़ता है। पर्यटन के साथ-साथ उद्योगों के कारण रेलवे को इस क्षेत्र से अच्छा राजस्व मिलता है। चारों दिशा से रेलमार्ग द्वारा महत्वपूर्ण नगरों से जुड़ा होने से साधारण, एक्सप्रेस ट्रेनों सहित पैलैस ऑन व्हील्स जैसी शाही ट्रेन का भी संचालन होता है। जोशी के अनुसार रेल मंत्री ने इस जानकारी पर संबंधित अधिकारियों को बुलाकर चित्तौडग़ढ़ स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि इंडियन रेलवे स्टेशन डवलपमेंट कॉरपोरेशन चुनिंदा स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का कार्य पीपीपी मोड पर करेगा। इसमें चित्तौड़ के लिए भी प्रस्ताव बनाकर शामिल करने के आदेश दिए गए। 50-60 हजार रूपए के बीच की टाॅप15 बाइक-पार्ट 1 खास खबर EXCLUSIVE: युवा क्षत्रपों के हाथ में राजनीति की डोर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement