Advertisement
सैनिक स्कूल में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित

सीनियर वर्ग की 12 किलोमीटर की यह दौड़ स्कूल के हेलीपैड ग्राउंड से शुरू होकर ट्रांसफार्मर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्रशासन ब्लॉक के पीछे नींबू का बगीचा, घुड़साल, बादल हाउस, प्रधानाचार्य आवास, कर्मचारी क्वार्टर, नया स्कूल गेट, स्विमिंग पूल, स्कूल का मुख्य द्वार, कपासन सर्कल, डगला का खेड़ा, आर के कॉलोनी, जिंक स्कूल, होटल एलिगेंस से होते हुए स्कूल के एथलेटिक ग्राउंड पर समाप्त हुई। जूनियर एवं सीनियर वर्ग की 8 किलोमीटर की दौड़ स्कूल के हेलीपैड ग्राउंड से शुरू होकर ट्रांसफार्मर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्रशासन ब्लॉक के पीछे नींबू का बगीचा, घुड़साल, बादल हाउस, प्रधानाचार्य आवास, कर्मचारी क्वार्टर, नया स्कूल गेट, स्विमिंग पूल, स्कूल का मुख्य द्वार, कपासन सर्कल, डगला का खेड़ा, आर के कॉलोनी, यू-टर्न, आरटीओ कार्यालय, नया गेट, स्विमिंग पूल, शैक्षणिक ब्लॉक ट्रांसफार्मर, अधिकारी आवास, पद्मिनी हाउस से होते हुए स्कूल के एथलेटिक ग्राउंड पर समाप्त हुई।
जूनियर वर्ग की 6 किलोमीटर की दौड़ स्कूल के हेलीपैड ग्राउंड से शुरू होकर ट्रांसफार्मर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्रशासन ब्लॉक के पीछे नींबू का बगीचा, घुड़साल, बादल हाउस, प्रधानाचार्य निवास, स्टाफ क्वार्टर, नया स्कूल गेट, स्विमिंग पूल, स्कूल मुख्य द्वार, कपासन सर्कल, स्कूल नया गेट, स्विमिंग पूल, अकादमिक ब्लॉक, ट्रांसफार्मर, अधिकारी निवास, पद्मिनी हाउस से होते हुए स्कूल के एथलेटिक ग्राउंड पर समाप्त हुई। सब जूनियर वर्ग की 4 किलोमीटर की दौड़ हेलीपैड ग्राउंड से शुरू होकर ट्रांसफार्मर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्रशासन ब्लॉक के पीछे नींबू का बगीचा, घुड़साल, बादल हाउस, प्रधानाचार्य निवास, स्टाफ क्वार्टर, नया स्कूल गेट, स्विमिंग पूल, शैक्षणिक ब्लॉक, ट्रांसफार्मर, अभिभावक अतिथि गृह से होते हुए स्कूल के एथलेटिक ग्राउंड पर समाप्त हुई।
सब जूनियर बालिका वर्ग में कैडेट यशवानी प्रथम, कैडेट आरोही द्वितीय एवं कैडेट हर्षिता तृतीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग में कैडेट शिवप्रताप प्रथम, कैडेट अभिमन्यु चैधरी द्वितीय एवं कैडेट रोहित मीना तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर कक्षा सातवीं से आठवी बालक वर्ग में कैडेट हसन राजा प्रथम, कैडेट मयंक द्वितीय एवं कैडेट साहिल मीना तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर कक्षा सातवीं से आठवी बालिका वर्ग में कैडेट अक्षिता प्रथम, कैडेट गुलशन द्वितीय एवं कैडेट ज्योति तृतीय स्थान पर रही। जूनियर एवं सीनियर कक्षा नवीं एवं दसवीं बालक वर्ग में कैडेट युवराज मावलिया प्रथम, कैडेट हिमांशु द्वितीय एवं कैडेट गौरव तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर एवं सीनियर कक्षा नवीं एवं दसवीं बालिका वर्ग में कैडेट रितिका मीना प्रथम, कैडेट अनोखी मोची द्वितीय एवं कैडेट रोनिका नागर तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं में कुम्भा हाउस का कैडेट नरेन्द्र जाट प्रथम, प्रताप हाउस का कैडेट यथार्थ द्वितीय एवं कुश हाउस का कैडेट विशाल राज तृतीय स्थान पर रहे।
इस प्रतियोगिता में प्रताप हाउस प्रथम, बादल हाउस द्वितीय एवं जयमल हाउस तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के संयोजक राकेश रामपुरिया, सीएचएम मुनबुल नारजरी, पीटीआई हवलदार नवीन थे। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्रों को मेडल एव प्रशस्ति पत्र प्रदान किये एवं विजेता हाउस को ट्रॉफी प्रदान की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चित्तौड़गढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


