Advertisement
चंपई सोरेन की बगावत पर चिराग पासवान बोले, 'सम्मान से समझौता किसी को भी बर्दाश्त नहीं होगा'

सवाल :- कोलकाता के आरजी कर मेडिकल की घटना को लेकर एक तरफ जहां विपक्ष शांत है, वहीं सत्तापक्ष के लोग आवाज उठा रहे हैं?
जवाब :- यह गलत है, इस तरह से अगर आप सेलेक्टिव होकर आपराधिक घटनाओं को देखेंगे। एनडीए के राज्यों की घटनाओं को विपक्ष उठाएगा और अपने राज्य में खामोश रहेगा। यह गलत है, मैं कहता हूं कि यह सोच ही गलत है। जरूरत है कि आप लोग एकजुट होकर इस आपराधिक मानसिकता के खिलाफ लड़े। सत्तापक्ष हो या विपक्ष, कोई भी इस घटना को बर्दाश्त नहीं कर सकता। ऐसे में जब तक हम एक साथ नहीं आएंगे। इस तरह के अपराधियों को बल मिलता रहेगा। जरूरत है ऐसे उदाहरण रखने की, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसे जघन्य व निंदनीय घटना को अंजाम नहीं दे सके।
सवाल :- झारखंड में जारी राजनीतिक संग्राम के बीच चर्चा है कि चंपई सोरेन एनडीए के साथ आ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी इसका स्वागत किया है। इस पर आप क्या कहेंगे?
जवाब :- अगर आएंगे, तो अच्छी बात है। लेकिन, मुझे पता नहीं है कि उनका क्या फैसला है। उनके सोशल मीडिया पर दिए बयान से ये साफ जाहिर हुआ है कि उनके मान-सम्मान को जरूर ठेस पहुंची है और सम्मान से समझौता किसी को भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।
सवाल :- 'लेटरल एंट्री' पर आपकी पार्टी का क्या स्टैंड है?
जवाब :- मैं और मेरी पूरी पार्टी स्पष्ट राय रखती है कि सरकारी को कोई भी नियुक्तियां, उसमें आरक्षण के प्रावधानों को ध्यान में रखकर करना चाहिए। निजी क्षेत्रों में ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कोई भी सरकारी नियुक्ति होती है, कैसी भी हो, उसमें आरक्षण के प्रावधानों को ध्यान रखना चाहिए। इसमें नहीं रखा गया है, यह हमारे लिए चिंता का विषय है। मैं खुद सरकार का हिस्सा हूं और मैं इसे सरकार के समक्ष रखूंगा और हां मेरी पार्टी इससे कतई सहमत नहीं है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


