Chirag Paswan met PM Modi along with party MPs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चिराग पासवान ने पार्टी सांसदों के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जून 2024 6:22 PM (IST)
चिराग पासवान ने पार्टी सांसदों के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के सभी सांसदों के साथ राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। संसद सत्र की शुरुआत के बाद से प्रधानमंत्री मोदी से एनडीए गठबंधन के तमाम घटक दल के नेता मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के सांसद अरुण भारती, राजेश वर्मा, शांभवी चौधरी, वीणा देवी के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि रामविलास पासवान जी मेरे बहुत प्रिय मित्र थे। उनकी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि मुझे बहुत याद आती है। मुझे चिराग पासवान को आगे बढ़ते हुए राम विलास जी के दृष्टिकोण को पूरा करते हुए देखकर खुशी हो रही है। हमारी पार्टियां सार्वजनिक सेवा के लिए मजबूती से एक साथ हैं।
बता दें, इससे पहले गुरुवार को जदयू के सांसदों से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की थी। वहीं, बुधवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसदों ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement