उरी हमले के बाद से भारत लगातार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरने
और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसे अकेला करने की कूटनीतिक कोशिशें कर रहा है।
उरी हमले के बाद भारत ने इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले सार्क सम्मेलन
में ना शामिल होने का फैसला किया था। इसके बाद नेपाल, बांग्लादेश और भूटान
भी सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। इस कारण यह सम्मेलन ही रद्द करना पड़ा।