China,s One Belt, One Road project increases America,s anxiety-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन की ‘वन बेल्ट, वन रोड’ प्रोजेक्ट से बढ़ी अमेरिका की चिंता

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2017 1:43 PM (IST)
चीन की ‘वन बेल्ट, वन रोड’ प्रोजेक्ट से बढ़ी अमेरिका की चिंता
नई दिल्ली। अमेरिका के एक शीर्ष नौसेना कमांडर ने कहा है कि चीन की ‘वन बेल्ट, वन रोड’ (ओबीओआर) परियोजना क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। अमेरिकी एडमिरल स्कॉट स्विफ्ट ने कहा कि दक्षिण चीन सागर विवाद को लेकर बीजिंग की तरफ अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं है और क्षेत्र में चीन द्वारा बल के प्रयोग व दबाव को स्वीकार नहीं किया जा सकता। अमेरिकी प्रशांत बेड़ा के कमांडर एडमिरल स्कॉट नौसैनिक सहयोग के मद्देनजर भारत आए हुए हैं। अपने भारतीय समकक्ष से मुलाकात के दौरान अमेरिकी नौसैनिक अधिकारी ने ओबीओआर और आगामी मालाबार नौसैनिक अभ्यास जैसे मुद्दों पर चर्चा की। स्विफ्ट ने कहा कि ओबीओआर पहल पर हर देश में चिंता जाहिर की जा रही है। स्विफ्ट भारत आने से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में थे और अगला दौरा सिंगापुर का है। एडमिरल स्कॉट ने कहा, ‘मालाबार नौसैनिक अभ्यास जुलाई में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में होना है।’ यह है ओबीओआर नीति
चीन ने अपनी वन बेल्ट, वन रोड नीति के तहत लंदन तक ट्रेन का संचालन शुरू कराया है। यह रेल सेवा शुरू होने से चीन की पहुंच पश्चिमी यूरोप के बाजारों तक हो गई है। इसके साथ ही, रेल यातायात चीन के लिए सस्ता और तेज रफ्तार साबित होगा। इससे धन और समय दोनों की बचत होगी। चीन की अर्थव्यवस्था हाल फिलहाल सुस्त चल रही है, ऐसे में पश्चिमी यूरोप तक के बाजारों में चीन की सीधी पहुंच का फायदा चीन की अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा। बता दें कि पिछले दिनों ईस्ट विंड ट्रेन से पहली खेप में लंदन से व्हिस्की, बेबी मिल्क और फार्मास्युटिकल चीन पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement