china to bring new, strict film law-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन में आएगा नया,सख्त फिल्म कानून

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 7:40 PM (IST)
चीन में आएगा नया,सख्त फिल्म कानून
बीजिंग। चीन जल्द ही ऎसे सेंसरशिप कानून को अमल में लाने जा रहा है जिसके तहत धर्मोपदेश के जरिए आतंकवाद को बढावा देने वाली सामग्री पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। नए कानून के बाद फिल्म को तीन विशेषज्ञों की ओर से अनिवार्य मंजूरी की जरूरत होगी जबकि फिल्म से जु़डी शख्सियतों को नैतिक अखंडता का पालन करने की सीख दी जाएगी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन की नेशनल पीपल्स कांग्रेस यहां के फिल्म उद्योग के विकास को बढावा देने वाले इस कानून के मसौदे की समीक्षा कर रही है। प्रस्तावित कानून के तहत फिल्म उद्योग से जुडे लोग कानून और सामाजिक तथा पेशेवर आचारनीति का पालन करने के लिए बाध्य होंगे। यह बिल एनपीसी की स्थायी समिति के पास दूसरी समीक्षा के लिए भेजा गया है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement