China passes law to make Islam compatible with socialism-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:12 pm
Location
Advertisement

चीन में इस्लाम को समाजवाद में ढालने के लिए कानून पारित

khaskhabar.com : रविवार, 06 जनवरी 2019 10:01 PM (IST)
चीन में इस्लाम को समाजवाद में ढालने के लिए कानून पारित
बीजिंग। चीन ने एक नया कानून पारित किया है, जो अगले पांच वर्षों के भीतर इस्लाम को चीन के समाजवाद के हिसाब से बदलने का का प्रयास करता है। देश में धर्म का पालन कैसे किया जाए, इसे फिर से लिखने के लिए चीन का यह नया कदम है। मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

अलजजीरा के मुताबिक, चीन के प्रमुख अंग्रेजी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' ने शनिवार को बताया कि आठ इस्लामिक संघों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के बाद सरकारी अधिकारियों ने "इस्लाम को समाजवाद के अनुकूल करने और धर्म के क्रिया-कलापों को चीन के हिसाब से करने के कदम को लागू करने के लिए सहमति व्यक्त की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement