China new move, the warship given to Sri Lanka to increase the dominance of the Indian Ocean-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:28 pm
Location
Advertisement

चीन की नई चाल, हिंद महासागर में दबदबा बढ़ाने के लिए श्रीलंका को दिया युद्धपोत

khaskhabar.com : मंगलवार, 16 जुलाई 2019 10:26 PM (IST)
चीन की नई चाल, हिंद महासागर में दबदबा बढ़ाने के लिए श्रीलंका को दिया युद्धपोत
नई दिल्ली। हिंद महासागर में अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश में लगे चीन ने श्रीलंका की नौसेना को एक आधुनिक युद्धपोत भेंट में दिया है। भारतीय सूत्रों की माने तो चीन ने सामरिक इरादों से श्रीलंका की नौसेना के साथ गहरे रिश्ते करने के लिए श्रीलंका में सामरिक निवेश किया है। बता दें कि श्रीलंका के साथ चीन की बढ़ती सामरिक दोस्ती भारत के लिए चिंता का विषय है।


चीन ने पिछले साल जून में ही श्रीलंका को यह युद्धपोत देने का निर्णय लिया था। युद्धपोत बन जाने के बाद चीन ने अपने शांघाई नौसैनिक अड्डे पर श्रीलंका के 200 नौसैनिकों को दो महीने का विशेष प्रशिक्षण इस पोत के संचालन के लिए दिया।

मिली खबरों के अनुसार श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल पियाल डी सिल्वा ने चीनी युद्धपोत की अगवानी करने के बाद कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने चीन और श्रीलंका के बीच अच्छी दोस्ती की वजह से यह पोत लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement