China in talks with Balochistan terrorists to protect CPEC installations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए आतंकियों को लुभा रहा है चीन’

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 7:26 PM (IST)
‘परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए आतंकियों को लुभा रहा है चीन’
इस्लामाबाद। चीन पिछले पांच सालों से पाकिस्तान में अपनी 60 अरब डॉलर की परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास के तहत बलूच आतंकियों को लुभाने के लिए उनसे गुपचुप वार्ता कर रहा है। यह परियोजनाएं चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का हिस्सा हैं। यह खुलासा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। पाकिस्तान के दैनिक डॉन ने मंगलवार को फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के हवाला देते हुए कहा कि वार्ता की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने टाइम्स को बताया कि बीजिंग बलूचिस्तान में आंतकियों के साथ प्रत्यक्ष तौर पर संपर्क में है। बलूचिस्तान में सीपीईसी से संबंधित कई परियोजनाएं हैं। एक पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया, ‘‘चीन ने इस दिशा में बहुत प्रगति की है। हालांकि कभी कभी अलगाववादी आकस्मिक हमला करते रहे हैं लेकिन वे मजबूत प्रहार नहीं कर रहे हैं।’’ सीपीईसी लिंक सडक़ों, रेलवे और राजमार्गों के माध्यम से चीन के शिंजियांग प्रांत में कशगर और पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को जोड़ेगी। भारत ने इस गलियारे पर कड़ी आपत्ति जताई है जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है। फाइनेंशियल टाइम्स की खबर के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने बलूच विद्रोहियों और चीनी राजनयिकों के बीच वार्ताओं का स्वागत किया है, बिना यह जाने की इनके बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस्लामाबाद में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, अगर बलूचिस्तान में शांति बहाल होती है तो इसमें हम सभी का फायदा है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement