बीकानेर। ही.सो.रामपुरिया विद्या निकेतन उ.मा.विद्यालय के बच्चों ने ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ करुणा क्लब रैली निकाली। रैली को नगर विकास न्यास चेयरमैन महावीर रांका, महापौर नारायण चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महावीर चौक से रवाना होकर के गंगाशहर, भीनाशर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इंदिरा चौक में सम्पन्न हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने सभी का आभार जताया।