Children No to Plastic message at BR Jain Model School annual function-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बी.आर. जैन मॉडल स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों का 'नो टू प्लास्टिक' संदेश, मेयर हरप्रीत कौर बबला ने सराहा बच्चों का उत्साह

khaskhabar.com: शनिवार, 22 मार्च 2025 11:45 PM (IST)
बी.आर. जैन मॉडल स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों का 'नो टू प्लास्टिक' संदेश, मेयर हरप्रीत कौर बबला ने सराहा बच्चों का उत्साह
चंडीगढ़। सेक्टर 55 पलसौरा स्थित बी.आर. जैन मॉडल स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। खासतौर पर 'नो टू प्लास्टिक' अभियान के तहत बच्चों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर नृत्य-नाटिका पेश कर समाज को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। इसके अलावा गीद्दा, भांगड़ा, ओल्ड और न्यू जेनरेशन पर आधारित शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद जैन, और सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों को सराहा। 350 बच्चों का भविष्य संवार रहा स्कूल
स्कूल के डायरेक्टर अजय जैन, सहायक डायरेक्टर अतिशय जैन, चेयरपर्सन संजना जैन, और प्रिंसिपल इंदु वर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 में स्थापित यह स्कूल वर्तमान में प्लेवे से कक्षा 7वीं तक की शिक्षा प्रदान कर रहा है, जिसमें करीब 350 बच्चे अध्ययनरत हैं।
मेयर बोलीं - स्कूल बच्चों की प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच
मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा, "यह स्कूल बच्चों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि उनकी प्रतिभा को भी निखारने का एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है।"
भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने भी स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि,"यह देखकर खुशी होती है कि यह स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान दे रहा है। ये बच्चे ही आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।"
वरिष्ठ महापौर जसवीर सिंह बंटी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की तारीफ करते हुए स्वच्छ चंडीगढ़ अभियान का संदेश दिया।
बच्चों को किया गया सम्मानित
समारोह में सभी प्रतिभागी छात्रों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में और भी जोश देखने को मिला। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की और बच्चों के उत्साह को बढ़ाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement