बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा की ओर से लकी मॉडल स्कूल मे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर शनिवार को उनके सपने ‘भारत निर्माण-2020’ के तहत स्वच्छ भारत हेतु चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। क्लब सचिव मनीष कालरा ने बताया कि प्रतियोगिता में 500 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम 6 नवम्बर को तीन वर्गों में घोषित करते हुए विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में क्लब अध्यक्ष आनन्द आचार्य, मनोज गुप्ता, राजन गाडोदिया, डॉ. अभिषेक गर्ग, डॉ. अम्बुज गुप्ता, अनिल अग्रवाल, डॉ. विनय गर्ग व राहुल माहेश्वरी के साथ शाला प्रमुख रमेश सैनी ने प्रमुख भूमिका निभाई।