Advertisement
बच्चे ने बनाई किडनैपिंग की झूठी कहानी

आखिर कौन था अयान
जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसओ मेडिकल असलम ने शुएब से पूछताछ करते हुए मदरसे में अयान के विषय में जानकारी की तो पता चला कि अयान नाम के सभी बच्चे मदरसे में मौजूद हैं। उधर, गांव में भी अयान नाम के सब बच्चे सलामत मिले। जिसके बाद पुलिस उलझन में पड़ गई। उधर, शुएब ने इन सभी बच्चों में उस अयान के शामिल होनेे से इंकार कर दिया, जिसका अपहरण होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद पुलिस मदरसे की छुट्टी के बाद तक मदरसे के बाहर मुस्तैद रही। लेकिन छुट्टी के बाद भी किसी अभिभावक ने आकर अयान नाम के किसी बच्चे के गुमशुदा होने की जानकारी नहीं दी। जिसके बाद पुलिस का माथा ठनक उठा।
धमकाते ही बयान की हकीकत
एसओ मेडिकल असलम ने बताया कि इस मामले में सुबह से ही झोल नजर आ रहा था। क्योंकि मदरसे में पढ़ने वाले कमालपुर निवासी अयान नाम के दो बच्चे और गोकुलपुर निवासी दो बच्चे मदरसे और घर पर मौजूद थे। इसके बावजूद मदरसे की छुट्टी होने तक का इंतजार किया गया, दोपहर बाद तक भी जब किसी अयान का परिवार वाला अपने बच्चे के गुम होने की शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचा तो अपहरण का आरोप लगाने वाले शुएब के साथ दोबारा पूछताछ की गई। जिसके बाद शुएब ने बताया कि अपहरण की फर्जी स्क्रिप्ट उसने खुद लिखी थी। दरअसल, मस्जिद का कारी अक्सर पढ़ाई न करने पर शुएब के साथ मारपीट करता था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मेरठ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



