Chief Secretary D.B. Gupta will inaugurate Gandhi exhibition on Khadi on Tuesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:38 pm
Location
Advertisement

मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता कल करेंगे चित्रित गांधी की प्रदर्शनी का उद्घाटन

khaskhabar.com : सोमवार, 18 नवम्बर 2019 2:55 PM (IST)
मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता कल करेंगे चित्रित गांधी की प्रदर्शनी का उद्घाटन
जयपुर। मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता मंगलवार को यहां एचसीएम रीपा में सुबह 10:45 बजे ''गांधी एक सचित्र जीवनी'' के लेखक प्रमोद कुमार द्वारा खादी पर उकेरी गई महात्मा गांधी की सचित्र जीवनी की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी उद्घाटन के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव गुप्ता की उपस्थिति में पद्म श्री डॉ. पुष्पेश पंत ''गांधी एक सचित्र जीवनी'' के लेखक प्रमोद कुमार से उनकी पुस्तक पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी सोमवार को आईएएस एसोसिएशन की साहित्यिक सचिव मुग्धा सिन्हा ने दी।

सिन्हा ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में आईएएस एसोसिएशन एवं एचसीएम रीपा के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंच पर एचसीएम रीपा के निदेशक आईएएस अश्विनी भगत भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मूल अंग्रेजी में लिखी गई पुस्तक ''गांधी एन इलुस्टार्टेंड बायोग्राफी'' का हिन्दी, मराठी, डच, फ्रेंच, रशियन, जर्मन एवं इटालियन भाषा में अनुवाद भी हो चुका है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement