Chief Ministers and MLAs are false declarations of praise: Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:38 pm
Location
Advertisement

वीरभद्र की घोषणाओं का मंत्री व विधायक कर रहे झूठा गुणगान : कपूर

khaskhabar.com : मंगलवार, 31 जनवरी 2017 3:42 PM (IST)
वीरभद्र की घोषणाओं का मंत्री व विधायक कर रहे झूठा गुणगान : कपूर
धर्मशाला(सीमा अग्रवाल)। विधानसभा चुनाव आते ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लोगों को गुमराह करने का खेल शुरू कर देतें हैं, जिसका ताजा उदाहरण मुख्यमंत्री ने कांगड़ा में अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान दिया है। धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कहा कि शीतकालीन प्रावास के दौरान वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा में कई शिलान्यास किएए घोषणाओं की झडिय़ां लगा दी, यहां तक कि धर्मशाला को दूसरी शीतकालीन राजधानी भी घोषित कर दिया, जबकि उसकी नोटीफिकेशन की बात आई तो मुहं मोड़ लिया। इतना ही नही लोगों को भ्रमित करने के लिए बड़े-बड़े विज्ञापन दिखाए गए तथा मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों व विधायकों से इसका गुणगान भ्ज्ञी करवाया।
उन्होंने कहा कि डमरू बजाने वाला मंदारी कौन है यह प्रदेश की जनता को पता चल चुका है तथा इसका जबाव जनता इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में वोट से देगी। उन्होंने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति को यह शोभा नही देता कि वेे विपक्ष के खिलाफ मंदारी जैसे शब्दों का प्रयोग करे। किशन कपूर ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान कांग्रेस सरकार ने विकास के नाम पर जनता से धोखा कर उन्हे गुमराह किया है तथा कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का भरपूर प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इसी बजट सत्र के दौरान धर्मशाला में हाईकोर्ट बैंच का निर्णय ले।
उन्होंने कहा धर्मशाला में अब तक जो भी विकास हुआ है वे भाजपा की देन है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सीटी के लिए जारी की गई राशि को कांग्रेस ने विदेशों में घूमने तथा होडिंग पर खर्च कर दियाए जबकि स्मार्ट सीटी के लिए कोई भी प्लानिंग तक नही की गई। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के समय में धर्मशाला में बने मिनी सचिवालय को पिछले चार वर्षों में एक बार भी खोला नही किया, जबकि यहां सफाई कर्मचारी तक नही है। उन्होंने कहा कांग्रेस का सत्ता से बाहर जाने का समय अब नजदीक आ चुका है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, धर्मशाला भाजपा मंडी के अध्यक्ष रमेश अटवाल, महामंत्री विजय शर्मा व बृज लाल तथा रजनीश रंजू भी उपस्थित थे।

[@ फलों से मिठाईयां बनाने के गुर सीख रहीं महिलाए्ं]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement