Chief Minister Yogi Adityanath today in Agra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:53 pm
Location
Advertisement

CM योगी आदित्यनाथ आज आगरा जाएंगे, ट्रंप की यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 10:16 AM (IST)
CM योगी आदित्यनाथ आज आगरा जाएंगे, ट्रंप की यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए आगरा पहुंचेंगे। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आगरा पहुंचकर 24 फरवरी की शाम को ताजमहल का दीदार करेंगे। खेरिया से ताज तक 15 किलोमीटर के जिस रूट से होकर ट्रंप गुजरेंगे, मुख्यमंत्री उस पर किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा के मद्देनजर बनाए गए ब्लू प्रिंट की भी समीक्षा करेंगे। ट्रंप की सुरक्षा के लिए छह हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना है। समीक्षा बैठक के बाद ही ब्लू प्रिंट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement