Advertisement
सीएम राजे आज तीसरे दिन भी स.माधोपुर में, गंगापुरसिटी में हुआ भव्य स्वागत
सवाई माधोपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज तीसरे दिन भी सवाई माधोपुर दौरे पर रहीं। बता दें सीएम लोगों से विकास कार्यों का फीडबैक ले रही हैं। गंगापुर सिटी में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हेलीपैड पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। गंगापुर सिटी कॉलेज ग्राउंड में बने हेलीपैड पर गंगापुर सिटी विधायक मानसिंह गुर्जर, संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुडला सहित कई भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। लोगों ने मुख्यमंत्री के सम्मान में जिंदाबाद के नारे लगाए।
यहां से सीएम अग्रवाल रिसोर्ट पहुंचेगी, जहां वे प्रबुद्ध जनता के साथ संवाद करेंगी। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे देवनारायण योजना के तहत मेधावी छात्राओं को स्कूटी बांटेंगी और मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करेंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गंगापुर क्षेत्र के प्रबुद्धजन सहित सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से रूबरू होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सवाई-माधोपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement